फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ashtdhatu took the teen idol thief

अष्टधातु की तीन मूर्ति ले गए चोर

Mon, 21 Dec 2015 12:49 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 21 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ashtdhatu took the teen idol thief
कोतवाली से सटे लोहा मंडी स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में स्कार्पियो से आए आधा दर्जन चोरों ने शनिवार की रात करीब सवा एक बजे श्रीराम, लक्ष्मण और कृष्ण (लड्डू गोपाल) की अष्टधातु की तीन मूर्तियां उठा ले गए।
विज्ञापन


 लोगों के शोर करने पर कुछ मूर्तियों को छोड़ दिए। इसके पहले 26 अक्तूबर को भी इसी मंदिर से अष्टधातु की एक मूर्ति चोर उठा ले गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डागस्क्वायड बुलाया लेकिन कहीं कुछ सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


 लोहा मंडी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पास रात सवा एक बजे स्कार्पियो रुकी तो मंदिर का देख रेख करने वाले विजय मोदनवाल की पत्नी सविता को शक हुआ। अभी वह कुछ समझ पाती की स्कार्पियो से उतरे चोरों ने लोहे की राड से
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे और मूर्ति वाले खाने के बाहर लगा गेट का ताला तोड़कर अष्टधातु की तीन मूर्तियां उठा लिए। मूर्तियों को मंदिर से बाहर देख सविता शोर करने लगी। चोर उसे धमकाते हुए तीन अन्य

मूर्ति छोड़ दिए और तीन मूर्तियां लेकर चलता बने। जिन मूर्तियों को वे छोड़ गई वह मूर्तियां पुराना चौक मोहल्ला स्थित जायसवाल मंदिर से लाकर रखी गई थीं। क्योंकि वहां मंदिर का जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। 26 अक्तूबर को अष्टधातु


की पौने आठ किलो वजन की मूर्ति चोरी होने के बाद हंगामा लोगों ने किया था। लेकिन पुलिस पौने दो माह बाद भी मूर्ति बरामद नहीं कर सकी है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

रविवार को उस इलाके के लोगों ने दूकाने बंद कर विरोध जताया। इंस्पेक्टर मंजय सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed