फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Antrjnpdiy vehicle thieves busted

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 12 May 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 12 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Antrjnpdiy vehicle thieves busted
बदलापुर थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


 बरामद की गई बाइक जिले के अलावा आसपास के अन्य जनपदों से चुराई गईं थीं। सोमवार को एसपी भारत सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनके निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में बदलापुर थाने
विज्ञापन


 के इंस्पेक्टर विवेक सिंह अपने हमराहियों के साथ रविवार की रात करीब आठ बजे शाहपुर पीली नदी के आगे दुगौली कला तिराहे के पास पहुंचे थे। मोड़ के पास पहले से मौजूद बाइक सवार युवक पुलिस की गाड़ी देख भागने लगे। पीछा
विज्ञापन
विज्ञापन


 कर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल छह बाइक बरामद की गई। बरामद बाइक  में से अधिकतर के चेसिस  और इंजन नंबर को खुरच कर मिटाया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में शुभम सिंह निवासी जूड़ापुर थाना सरपतहा, रवि कुमार प्रजापति निवासी ईशापुर थाना सरपतहा और प्रदीप बिंद निवासी ईशापुर थाना सरपतहा शामिल हैं।


शुभम के खिलाफ सुल्तानपुर के मोतीनगर थाने में भी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed