फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हादसे में तीन की मौत, 10 घायल

हादसे में तीन की मौत, 10 घायल

Thu, 04 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार, बक्शा, सिकरारा, खेतासराय में हुए हादसे में बुधवार को तीन लोगों की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिपाह में एक शादी समारोह से लौटते समय बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार अशोक निषाद 52 वर्ष और कलीम 35 वर्ष घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नखास मोहल्ले के निवासी अशोक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बक्श क्षेत्र के पकड़ी मीरगंज मड़ियाहूं रोड पर बुधवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ इब्राहिमाबाद मीरगंज निवासी 55 वर्षीय जिलेदार यादव की मौत हो गई। वह बाजार से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को बरामद कर लिया है। उधर क्षेत्र के दरवानीपुर गाँव के पास बुधवार को सेंट जॉन्स स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस चालक की लापरवाही के कारण विद्यालय की दो महिला, एक पुरुष शिक्षक सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला शिक्षकों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में शिक्षिका कचगांव लाइन बाजार निवासी वंशिका श्रीवास्तव, वाराणसी निवासी गीता विश्वकर्मा, बक्शा परशुरामपुर निवासी दलजीत यादव और दरवानीपुर निवासी नियाज अहमद एवं अंदल बताए जाते हैं। इसमें बस नियाज और अंदल पर चढ़ गई।
विज्ञापन

खेतासराय खुदौली मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें दबकर दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हरेंद्र की मौत हो गई। कस्बा स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्रैक्टर-ट्राली से सरिया लादकर लादकर खुदौली पहुचाने जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली पर ड्राइवर साबिर सहित दो मजदूर सवार थे। सरिया ज्यादा होने से ट्रैक्टर ओवर लोड था खुदौली के समीप पहुँचे ही थे कि लोड ज्यादा होने से ट्रैक्टर का इंजन आगे से उठ गया और असंतुलित होकरसड़क के किनारे पलट गया। जिस पर सवार मजदूर हरेंद्र राम 26 वर्ष निवासी बारा कलां तथा हरिश्चंद्र 24 वर्ष निवासी खुदौली व चालक साबिर उर्फ छोटू निवासी गोरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी भेजवाया गया। जहाँ गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों हरेंद्र व हरिश्चंद्र की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मजदूर हरेंद्र की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के रायबरेली जौनपुर राजमार्ग पर बाजार के इंद्राजी आईटीआई के समीप बुधवार की शाम कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed