फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस और पीएसी ने शहर से लेकर गांव तक किया फ्लैगमार्च

पुलिस और पीएसी ने शहर से लेकर गांव तक किया फ्लैगमार्च

Tue, 19 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और पीएसी ने शहर से लेकर गांव तक किया फ्लैगमार्च

विज्ञापन
जौनपुर। होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी के जवानों ने सोमवार को शहर से लेकर गांव तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को सद्भाव पूर्वक होली का त्योहार मनाने और लोक सभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद थे।
शहर में एसडीएम मंगलेश दुबे एवं सीओ सिटी नृपेंद्र की अगुवाई में पुलिस और पीएसी के जवानों ने सद्भावना पुल के पास से शहर में फ्लैग मार्च किया। करीब एक सौ से अधिक पुलिस और पीएसी के जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे। सद्भावना पुल से होकर चहारसू, कोतवाली भंडारी, शाही किला ओलंदगं, जेसीज चाौराहा समेत पूरे शहर में भ्रमण किया।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार जॉइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश व सीओ विजय सिंह के साथ पुलिस व पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के मुजार, अरुआंवा, चुंगी चौराहे से तहसील मुख्यालय, सब्जी मंडी, पुरानी बाजार, कोतवाली, सराय, जंघई चौराहा होते हुए मुंगरा बादशाहपुर चौराहे तक फ्लैगमार्च किया। इस दौरान लोगों से कानून का पालन करने की अपील और कानून तोडने वालों पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बे में एसडीएम सदर मंगलेश दुबे सीओ सिटी नृपेंद्र के साथ पुलिस ने कस्बे में फ्लैगमार्च किया। रसूलाबाद से होते हुए जफराबाद बाजार से होकर नगर पंचायत के तड़ताला मोहल्ले से होते हुए कल्याणपुर बाजार में समाप्त हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed