{"_id":"5c631147bdec2273771f3663","slug":"91549996359-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैद्य शराब लदी स्कॉर्पियो सहित एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक पुलिस ने कोणार्क सीमेंट फैक्ट्री तिराहा ब्राह्मणपुर के पास से स्कार्पियो पर लदी 720 शीशी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। एसओ चंदवक ओम नारायाण सिंह कोणार्क सीमेंट फैक्ट्री तिराहा ब्राह्मणपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना गद्दी केराकत की तरफ से तेज गति से आती हुई सफेद स्कार्पियो काली फिल्म लगी हुई को रूकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने दूर तक पीछा करके गाड़ी रोक लिया। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैद्य शराब स्कार्पियो में लदा हुआ बरामद हुआ। वाहन चालक अनूप सिंह उर्फ रिंकू निवासी अमिलिया बजरंग नगर थाना चंदवक ने बताया कि इंद्रजीत सिंह निवासी हिसामपुर इसके सरगना है। पुलिस के मुताबिक इंद्रजीत सिंह पर 21 केस आबकारी अधिनियम के दर्ज है। फरार आरोपी लंबे समय से शराब की तस्करी में लिप्त बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।