{"_id":"5c4f4b98bdec2253a33c4ca2","slug":"91548700568-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला ब्लाक मुख्यालय के पास 24 जनवरी की देर शाम हुई लूट के मामले में पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि वह तहरीर लेकर थाने गए तो थानेदार ने आश्वासन दिया कि लूट का पैसा और मोबाइल दिलवा दिया जाएगा। केस दर्ज कराने से कोई फायदा नहीं है।
उधर पीड़ित की ओर से घटना की शिकायत पुलिस महानिदेशक से की गई तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का निर्देश आईजी वाराणसी जोन को दिया। आईजी वाराणसी ने एसपी जौनपुर को ट्वीट कर कहा कि वह मामले में कार्रवाई करें। एसपी जौनपुर ने जवाब में लिखा है कि थानाध्यक्ष सरपतहा द्वारा बताया गया कि अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। एसपी के इस ट्वीट से पीड़ित भी हैतर में है। उनका कहना है कि एक तरफ थाने में जब वह तहरीर लेकर पहुंचे तो थानेदार ने माल वापस कराने का भरोसा देकर उनकी तहरीर को फेंक दिया तो दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि पीड़ित ने कोई तहरीर ही नहीं दी है। सरपतहा गांव निवासी डा. जमुना प्रसाद यादव पशु चिकित्सक हैं। सुल्तानपुर जनपद के करौदीकला थाना क्षेत्र के करौदीकला बाजार में उनकी क्लीनिक है। 24 जनवरी की शाम करीब आठ बजे वह अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे। लखनऊ बलिया मार्ग पर सुइथाकला ब्लाक मुख्यालय पर शाम को करीब आठ बजे पहुंचे थे तभी शाहगंज की तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और चिकित्सक को असलहे के बल पर रोक लिया। चिकित्सक की जेब से 1600 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर चिकित्सक को मारा पीटा भी था।