{"_id":"5c2fad58bdec222c35626838","slug":"91546628440-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने प्रधानाचार्य पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने प्रधानाचार्य पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के पास शुक्रवार की शाम को युवकों ने जनता इंटर कालेज खपरहा के प्रधानाचार्य पर हाकी व राड से हमला कर दिया। उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। प्रधानाचार्य के सिर व पैर में चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। प्रधानाचार्य ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ तहरीर दी है।
बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ा बाघराय गांव निवासी तथा उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह विद्यालय का समय समाप्त होने पर शाम को अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। उनके साथ अन्य बाइक से विद्यालय के शिक्षक भी थे। जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर बरगुदर पुल के पास दो बाइक पर चार युवक अचानक सामने आकर उन्हें रोक लिए। अभी वे अपनी स्कूटी रोककर उतरते कि चारों युवकों ने राड व हाकी से उन पर हमला कर दिया। साथ चल रहे शिक्षक जब तक उनको बचाते तब तक उनके सिर व पैर में चोट लग गई। बदमाश उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर लाला बाजार की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने उनका पीछा किया लेकिन मनबढ़ फरार हो गए। घायल शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सुबह 10 बजे प्रार्थना के बाद कालेज पर आए दो युवक विद्यालय के एक शिक्षक के बारे में पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने उस नाम के शिक्षक के बारे में अनभिज्ञता जतायी तो दोनों नाराज हो गए और चले गए।