फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहाते समय सई नदी में डूबने से युवक की मौत

नहाते समय सई नदी में डूबने से युवक की मौत

Sat, 23 Mar 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय सई नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतलपुर गांव के पास गुरुवार को सई नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। मल्लाहों की मदद से घंटे भर बाद उसका शव नदी से बाहर निकाल गया। शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

ताहिरपुर गांव निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह का बेटा अनुराग सिंह (22) प्रतापगंज डिग्री कालेज में स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र था। वह गुरुवार को होली खेलने के बाद गांव के साथियों के साथ सई नदी में नहाने सतलपुर घाट पर गया था। करीब दस से अधिक की संख्या में युवक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अनुराग गहरे पानी में चला गया। वह पानी में डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंच गए। लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह डूब गया था। मल्लाहों की मदद से करीब एक घंटे बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। होली की खुशियां गम में बदल गई। देर शाम को परिजनों ने शव का गोमती नदी के राम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed