फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फर्जी पासपोर्ट पर विदेश का सफर पूरा कर घर लौटा

फर्जी पासपोर्ट पर विदेश का सफर पूरा कर घर लौटा

Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट पर विदेश का सफर पूरा कर घर लौटा

विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के कौड़िया के एक व्यक्ति ने पासपोर्ट रद्द होने के बाद वर्ष 2002 में नाम बदलकर न सिर्फ पासपोर्ट बनवाया और विदेश यात्रा कर आया। उसके घर आने की भनक लगते ही पुलिस ने बुधवार की रात में दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गया।

कौड़िया गांव निवासी एक युवक कुवैत में नौकरी करने गया था। किसी गलत काम में पकड़े जाने पर उसके पासपोर्ट पर वहां लाल स्याही लगा दी गई थी। लाल स्याही लगने के बाद वह उस पर विदेश का सफर नहीं कर सकता था। भारत लौटने के बाद वर्ष 2002 में नाम बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। फर्जी नाम से बने पासपोर्ट वह फिर किसी खाड़ी देश में जाकर नौकरी करने लगा। जिस वक्त उसने दूसरे नाम से पासपोर्ट बनाने का आवेदन किया था, उसी समय गांव के ही एक व्यक्ती तत्कालीन एसपी से शिकायत की थी। उसकी बात को न तो पुलिस ने गंभीरता से लिया और न ही एलआईयू ने। जब वह विदेश चला गया तो पुलिस छानबीन में जुटी लेकिन देर हो चुकी थी। वह विदेश में नौकरी करने लगा। पुलिस उसके लौटने का इंतजार करने लगी। उसके घर आने की भनक लगते ही बुधवार की रात में शाहगंज कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन इस बार भी पुलिस चूक गई। पुलिस के आने की भनक उसे पहले ही लग गई थी और वह मौके से फरार हो गया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर जांच पड़ताल करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया गया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस बार वह विदेश नहीं जा सका है। इधर उधर ही छिपकर कहीं रह रहा है। पुलिस शीघ्र ही उसे तलाश लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed