फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ाचा ने भतीजियों को दांत से काटा, की पिटाई

ाचा ने भतीजियों को दांत से काटा, की पिटाई

Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
ाचा ने भतीजियों को दांत से काटा, की पिटाई

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के एक मोहल्ले में चचेरे चाचा ने अपनी भतीजियों को दांत से काट लिया और दोनों की पिटाई की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के महतवाना मोहल्ला निवासी नाजिया परवीन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह व उसकी छोटी बहन अलमिया अपने घर में अपनी दादी का पैर दबा रही थी। तभी उसके चचेरे चाचा अहमद हसन उसके कमरे में घुस आया और हम दोनों बहनों को लाठी डंडे से पीटने के साथ गालियां देने लगा। जब हम लोगों ने विरोध किया तो उसने मेरी बाह में दांत से काट लिया। हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया। पीड़िता के अनुसार उसका चाचा अन्य भाइयों के साथ उसे व उसकी बहन को घर से निकालना चाहता है। पीड़िता के पिता ने उसकी माँ की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली है। जबकि बड़ा भाई मड़ियाहूं में रहकर व्यवसाय करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed