{"_id":"5cd46db6bdec2207801a5b4a","slug":"71557425590-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से लूटे 65 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से लूटे 65 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के लोहरियांव नहर के पुल के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व उसके साथी से असलहे के बल पर 65 हजार रुपये लूट लिए। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाशों ने घटना स्थल से लगभग एक किमी. की दूरी पर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी सूरज का भटौली बाजार में एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। गुरुवार को एसबीआई के लिंक ब्रांच कोल्हुआ से 40 हजार रुपये व उनके दोस्त गोठवा निवासी रवींद्र गौतम महराजगंज बैंक से 25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद दोनों पैसा लेकर अपनी बाइक से वापस भटौली आ रहे थे । लोहरियांव नहर के पुल के पास बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सटाकर असलहे की नोक पर सूरज से 40 हजार और पीछे बैठे रवींद्र से 25 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों कर पीछा किया। अपने घिरते देख बदमाशों ने घटना स्थल से लगभग एक किमी की दूर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।