फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में आर्मी के जवान समेत तीन की मौत, सात घायल

सड़क हादसों में आर्मी के जवान समेत तीन की मौत, सात घायल

Tue, 07 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में आर्मी के जवान समेत तीन की मौत, सात घायल

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक आर्मी के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चोलापुर वाराणसी थाना क्षेत्र के कपिसा गांव निवासी सग्गन प्रजापति (35) अपने साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मग्गन प्रजापति(37) के साथ रतनूपुर जा रहे थे। दोनों बाइक से चंदवक क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव के पास पहुंचे किसी सामने आ रहे बाइक सवार आर्मी के जवान सचिन कुमार राजभर (27) से टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर आर्मी के जवान सचिन और सग्गन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मग्गन को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। सचिन के बहन की आज ही शादी थी। वह किसी काम से बाजार जा रहा था। सचिन की भी शादी 15 मई को होनी थी।
विज्ञापन

बरसठी क्षेत्र के बरेठी निवासी संतोष यादव (35) मुंबई में व्यापार करते थे। सप्ताह भर पूर्व वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने घर आए थे। रविवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के चोरारी गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। नहर पार करते ही अचानक एक गाय सामने आ गई। इससे टकराकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर उचौरा गांव के पास सोमवार को दोपहर एक बजे टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार सरायबीका निवासी सुनील यादव(25) और पीछे बैठे मछलीशहर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी सुभाष यादव(27) यादव घायल हो गए। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सुजानगंज बाईपास मोड़ के पास सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार कमालपुर निवासी मजीद लारी(35) पुत्र जहांगीर लारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम इटहरा निवासी धीरेंद्र कुमार (22) बाइक से सुजानगंज से घर जा रहे थे। बाईपास के पास कुत्ता सामने आने से वह गिरकर घायल हो गए। सुजानगंज मार्ग पर अहमदपुर कैथौली गांव के पास सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे टेंपो से टक्कर होने पर बाइक सवार प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के सरायइनायत बगाई कला निवासी गोपीचंद (45) और उनका आठ वर्षीय बेटा सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। मछलीशहर क्षेत्र के थलोई निवासी शोभनाथ पटेल( 28) बाइक से मछलीशहर आ रहा था। मतरी गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed