{"_id":"5c6afefabdec22739e2a5b78","slug":"71550515962-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज न होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस दर्ज न होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली में चोरी का केस दर्ज करने के बजाय पीड़ित को ही थाने में बैठाए जाने से क्षुब्ध एक ठेकेदार ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी अखिलेश तिवारी ने एसपी समेत पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना से गांवों में हो रहे विद्युतीकरण कराने का कार्य करता है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरहता गांव में रखी गई केबल के बंडल से डेढ़ सौ मीटर केबल किसी ने काट लिया। चोरी की तहरीर लेकर वह रविवार को कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें ही बैठा लिया। सूचना पर एक भाजपा नेता के दबाव में शाम को उन्हें छोड़ा गया। ठेकेदार का आरोप है कि कोतवाली में पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर वीडियो भी डिलीट कर दिया। इस संबंध में सीओ विजय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।