{"_id":"5c461312bdec224ba94b6280","slug":"71548096274-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत के आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की मौत के आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरौना बाजार में 15 जनवरी को इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मासूम की मौत के आरोपी चिकित्सक को पुलिस एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि घटना के दिन ही पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव निवासी नन्हेलाल की पुत्री काजल (8) बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार को सुबह बच्ची को इलाज के लिए जरौना बाजार में स्थित निजी क्लीनिक पर लाया गया था। यहां उपचार शुरू होने पर बच्ची की हालत में सुधार होने के बजाय उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख चिकित्सक भी घबड़ा गया। देखते ही देखते मासूम की मौत हो गई। इस खबर की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत होते ही चिकित्सक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम को शव को कब्जे में ले लिया। पिता नन्हेलाल पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चिकित्सक ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके बाद से ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक गुड्डू के निवासी ग्राम रामपुर चौथार थाना मीरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सक के पास कोई डिग्री है या नहीं इसकी जांच के लिए लिए पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिखा है। घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपी चिकित्सक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। सीओ मछलीशहर विजय सिंह का कहना है कि सर्किल के सभी थानों की पुलिस इधर खाखोपुर की घटना में व्यस्त थी। आरोपी चिकित्सक को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।