फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ठंड लगने से युवक की मौत

ठंड लगने से युवक की मौत

Sun, 13 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
ठंड लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब पांच दिनों के बाद रविवार सुबह मौसम ने करवट बदली। बादलों के बीच रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई। गलन और ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई। 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला न्यूनतम तापमान लुढ़क कर आठ डिग्री हो गया। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर रहा। कृषि विशेषज्ञ बारिश को खेतीबाड़ी के लिए बेहतर मान रहे हैं। शनिवार रात सिंचाई करते समय नवधन गांव में एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत की वजह शीत लगना माना जा रहा है।

एक सप्ताह पहले हल्की ओलावृष्टि के बाद मौसम साफ हो गया था। जिससे खेतीबाड़ी को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई थी। रविवार को सुबह मौसम बदला। आसमान में काले बादलों ने दस्तक दी और रुक-रुककर आधे घंटे की रिमझिम बारिश हुई। हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। तापमान सामान्य डिग्री से काफी नीचे पहुंच गया है। ऐसे में सड़कों पर फर्राटा भरने के बजाए लोग घरों में दुबके रहे। हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी में सबसे ज्यादा दिक्कतें फुटपाथों पर रहने वालों को हो रही है। वहीं घरों में बुजुर्गों को भी सर्दी से काफी दिक्कतें पैदा हो गई हैं, हालांकि रिमझिम बारिश गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए लाभदायक है। एकाएक बढ़ी ठंड से शनिवार की देर राज ऊंज के नवधन गांव निवासी विनोद कुमार (25) पुत्र राजमणि यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार की रात में वह गेहूं की सिंचाई करने गया था। घर आया तो पेट में दर्द होने की शिकायत की। परिवार वाले उसे एक नर्सिंग होम में लेकर गए। वहां से रेफर होने के बाद इलाहाबाद जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। ओलावृष्टि होने पर आलू और सरसो को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed