{"_id":"5c3640c7bdec2256db062d0d","slug":"71547059399-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मंगलवार सुबह बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रामा सेंटर में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने मृतक का वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव निवासी राजेंद्र यादव (28) पुत्र मुन्ना यादव एक सप्ताह पूर्व किसी काम से घोरावल बाजार आया था। उसी दिन घर वापसी के दौरान बेलन नदी पुल के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया था। ट्रामा सेंटर में मंगलवार को उपचार के दौरान सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद परिजनों को शव दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने तीन भाइयों मे सबसे बड़ा था। गत पांच साल पहले उसकी शादी धौराकुंड गांव में हुई थी। उसके तीन व एक वर्ष की दो बेटियां हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।