{"_id":"5c2fad36bdec223c71482319","slug":"71546628406-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दूकानों का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दूकानों का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार बाजार में स्थित दवा और केराकत के नारायणपुर गांव में स्थित किराना समेत तीन दुकानों का ताला तोड़कर गुरुवार की रात नकदी समेत दो लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया।
बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार बाजार में स्थित पपरावन गांव निवासी रवि शर्मा के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर गुरुवार की रात नकदी समेत हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। केराकत क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बृजेश कुमार सिंह की किराना की दुकान का शटर चाड़कर घी, तेल, चीनी, बिस्कुट, तेल , मेवा, इनवर्टर-बैटरी, कांटा व कुछ नगदी समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। मीरगंज क्षेत्र के मीरपुर बाजार में स्थित उमरी गांव निवासी शोभनाथ प्रजापति की सिलाई की दुकान की खिड़की तोड़कर दो सिलाई मशीन, 40 जोड़ी सिले हुए कपड़े व अन्य सामान चोर उठा ले गए। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।