{"_id":"5c1fd43abdec2257114a8dd6","slug":"71545589818-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल से अभद्रता करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुर खुर्द गांव में नाली की पैमाइश करने गए लेखपाल से शनिवार को गांव के युवक ने अभद्रता की। जिससे नाराज लेखपाल बिना पैमाइश किए ही लौट गया। जिससे क्षुब्ध लेखपालों ने मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली में धरना शुरू कर दिया। रविवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उच्च न्यायालय के आदेश पर लेखपाल अशोक कुमार कुशवाहा शनिवार को अर्गूपुर खुर्द गांव में नाली की पैमाइश करने गए थे, जहां पैमाइश के दौरान गांव निवासी राजवीर यादव पुत्र मुरली यादव ने लेखपाल से अभद्रता करना शुरु कर दिया। जिससे लेखपाल बिना पैमाइश के ही लौट गए। आरोप है कि रात में युवक ने मोबाइल पर लेखपाल को पुन: पैमाइश के लिए आने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गाली-गालौच देना शुरु कर दिया। भुक्तभोगी लेखपाल ने घटना से संगठन के लोगों को अवगत कराया। सूचना मिलने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार व तहसील अध्यक्ष दूधनाथ सहित लेखपालों के साथ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस की आनाकानी पर नाराज लेखपालों ने कोतवाली परिसर में धरना शुरु कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने भुक्तभोगी लेखपाल की तहरीर पर रविवार को आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।