फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बालक का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाते दो गिरफ्तार

बालक का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाते दो गिरफ्तार

Wed, 08 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बालक का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
जौनपुर। स्वाट टीम और जलालपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात ओइना गांव के पास बालक का अपहरण कर पचास लाख की फिरौती मांगने की योजना बनाते दो बदमाशों को हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आशीष तिवारी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस में बताया किया क्षेत्राधिकारी केराकत के नेतृत्व में सोमवार की शाम राजीव सिंह प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह हमरारियों के साथ त्रिलोचन बाजार में मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लूटेरों का एक गिरोह ओइना नहर पुलिया पर बैठकर किसी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम गाड़ी नहर से पहले खड़ी कर पैदल पुलिया की ओर पहुंचे। अंधेरे में लाइट जलाई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए पकडने की कोशिश की तो बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। जबकि एक बाइक सवार दो बदमाश हड़बड़ी में गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। एक ने अपना नाम शनि यादव निवासी बेल्छा थाना बक्शा हाल पता तुलापुर थाना जलालपुर तथा दूसरे ने अपना नाम सत्यम यादव निवासी उमरपुर थाना बक्शा बताया। तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल 32 बोर एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा और एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस मिला। उनके पास से छिनैती के मोबाइल 10 हजार नकद और चार अन्य मोबाइल बरामद हुआ । दोनों के पास जलालपुर और केराकत थाने में लूट, छिनैती, गैंगेस्टर, गुंडाएक्ट समेत अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त शनि यादव ने बताया कि वह सत्यम, प्रशान्त यादव व सानू यादव एक साथ मिलकर विकास भवन में तैनात जेई कुंवर विक्रम यादव के 6 वर्षिय बालक का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती लेने की योजना बनाये थे। इसी योजना की तैयारी मे सरायख्वाजा में एक व्यक्ति को पिस्टल दिखा कर 02 मोबाइल लूटे। फिर लाइन बाजार नईगंज स्थित जेई के मकान की रेकी कर घटना को अंजाम देकर भागने के रास्ते का निर्धारण भी कर लिया। लूट की मोबाइल से फोन कर जेई से 50 लाख की फिरौती की मांग करने वाले ही थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed