{"_id":"5c91389bbdec2213fc305907","slug":"61553021083-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। जीआरपी और जलालपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात जलालगंज रेलवे स्टेशन के पास से ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय कोतवाली परिसर में मंगलवार को सीओ केराकत रामभुवन यादव ने पत्रकारों को बताया कि जलालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष जीआरपी जौनपुर अनिल कुमार सिंह सोमवार की देर रात आपस में अपराधियों के संबंध में बात कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्य जलालगंज रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना पर दोनों प्रभारी अपनी टीम के साथ जलालगंज स्टेशन पर पहुंच गए जहां घेराबंदी कर संदीप यादव उर्फ रिंकू निवासी प्रधानपुर जलालपुर को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा दो जिंदा कारतूस, व विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों से लूट के 2900 रुपये दो मोबाइल फोन बरामद किया। उसके खिलाफ जीआरपी जौनपुर में सात मुकदमे व जलालपुर थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।