{"_id":"5c8bf05abdec22141c6e5e69","slug":"61552674906-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"219 किलो दोहरा के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
219 किलो दोहरा के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 219 किलोग्राम दोहरा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे निर्देश के क्रम में उप निरीक्षक श्रीप्रकाश राय अपनी टीम के साथ पुरानी बाजार के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शाह की मड़ई के रास्ते मल्हनी पडाव की तरफ दो व्यक्ति आते दिखे। दोनों के हाथ में बोरी थी। पुलिस को देख कर दोनों बोरी छोड़कर भागना चाहे। शक होने पर बडी मस्जिद वाले रास्ते पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। एक ने अपनी नाम तौफिक निवासी मोहल्ला रिजवी खाँ थाना कोतवाली तथा दूसरे ने अपना नाम नाटे उर्फ निकेश चौरसिया निवासी मोहल्ला पान दरीबा थाना कोतवाली बताया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बोरियों में दोहरा भरा है। जिसे पाउच में भकर शहर की दूकानों पर पहुंचाना था। सुपारी, कत्था, जर्दा व अन्य रासायनिक पदार्थ मिलाकर दोहरा तैयार किया जाता है। दोहरे को भूदरा शाह बाबा मजार के पास स्थित कब्रिस्तान में छिपाकर रखे थे। पुलिस दोनों को लेकर कब्रिस्तान पहुंची तो सफेद बोरियो में रखा 194 किलो दोहरा बरामद हुआ। उधर उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार दुबे मय हमराही मछलीशहर पड़ाव पर मौजूद थे। तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि मोहल्ला कालीकुत्ती निवासी दिनेश बिंद एक अन्य व्यक्ति के साथ थ्रीव्हिलर से अपमिश्रित दोहरा लेकर अपने घर से बेचने के लिये जाने वाला है। पुलिस ओलंदगंज तिराहे पर पुलिस घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। एक ने अपना नाम बबलू उर्फ बलिराम गुप्ता निवासी मोहल्ला परमानतपुर थाना कोतवाली तथा दूसरे ने अपना नाम दिनेश बिन्द निवासी कालीकुत्ती थाना कोतवाली बताया। उनके पास से 25.700 किलोग्राम दोहरा बरामद हुआ। चारो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।