{"_id":"5c87f977bdec22140559a46f","slug":"61552415095-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई थी छोटू की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई थी छोटू की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही गांव निवासी दुखी राजभर के पुत्र छूटू की 21 फरवरी की रात में हुई मौत हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई थी। मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच दुखी राजभर ने एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने गोली चलाने वाले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसपी ने उन्हें न्याय का भरोसा दिया है। एसपी कंो दिए गए पत्रक में दुखी राजभर ने कहा है कि 21 गांव में बारात आई थी। जहां द्वारपूजा देखने के लिए उनका बेटा छोटू भी गया था। वहां हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से छोटू की मौत हो गई। जिसके घर बारात आई थी उनके रसूख के आगे कोई अपनी जुबान नहीं खोल सका। वे लोग रात में बेटे का शव लेकर घर आए और जैसा कहा वैसे मान लिया। उन लोगों के कहने के अनुसार ही पुलिस को तहरीर में उस वक्त लिखवाया गया था कि मौत का कारण पता नहीं चल सका। अब जाकर पता चला कि हर्ष फायरिंग के दौरान छोटू की मौत हुई है। उन्होंने जांच करवाकर फायरिंग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।