फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सभी पुलिस अधिकारियों के बनवाए ट्वीटर एकाउंट

सभी पुलिस अधिकारियों के बनवाए ट्वीटर एकाउंट

Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सभी पुलिस अधिकारियों के बनवाए ट्वीटर एकाउंट

विज्ञापन
जौनपुर। एसपी आशीष तिवारी ने सोशल मीडिया में ट्वीटर की जरूरत को देखते हुए सभी सीओ और थानेदारों का एकाउंट बवाया है।
एसपी ने कहा कि पारदर्शिता के दृष्टिगत ट्विटर से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए इसकी जरूरत है। उन्होंने खुद के साथ साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सभी सर्किल के सीओ और महिला थानाध्यक्ष समेत जिले के सभी 28 थानेदारों के एकाउंट ट्वीटर पर बनवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल साइट पर ट्वीटर एकाउंट का अलग महत्व है।
गवाहों का विवरण मानीटरिंग सेल को उपलब्ध कराएंगे कोर्ट मोहर्रिर
जौनपुर। एसपी आशीष तिवारी ने शनिवार को पुलिस लाइन जौनपुर में जिले के सभी कोर्टमोहर्रिर, पैरोकार के साथ बैठक की। बैठक में जिला अभियोजन अधिकारी,डीजीसी क्रिमिनल, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, कोर्ट मोहर्रिर व समस्त थानों के पैरोकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक थाने से कम से कम 10 गवाह संबंधित कोर्ट में प्रत्येक दशा में उपस्थित होंगे इसके तमिला के लिए हल्का प्रभारी,मुख्य आरक्षी,आरक्षी तमिल करा कर गवाह की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। इसके अलावा प्रत्येक पैरोंकार एक-एक फर्जी जमानतदार का नाम व पता लाएंगे। .हर एक थाने का बेल डेट एक दिन पूर्व एसपीओ, डीजीसी पीओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। डीजीसी क्रिमिनल अनिल कुमार सिंह कप्तान का नाम और उनका नंबर भी नोट करवाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोर्ट मोहर्रिर प्रतिदिन उपस्थित होने वाले गवाहों का विवरण रजिस्टर में अंकित करें तथा मानिटरिंग सेल को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed