{"_id":"5c7c1c12bdec224d9d196c4a","slug":"51551637522-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव से दस सम्भांतजनों को अपना सूत्र बनाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर गांव से दस सम्भांतजनों को अपना सूत्र बनाएगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब हर गांव से दस दस सम्भ्रांत जनों को पुलिस अपना सूत्र बनाएगी। एस 10 के तहत शुरू किए गए इस अभियान को सफल बनाने के लिए थानों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया। एसपी आशीष तिवारी की ओर से शुरू की गई इस नई पहल से न सिर्फ पुलिस को किसी भी अपराधिक घटना के बारे में त्वरित रूप से जानकारी मिल सकेगी बल्कि अपराध पर नियंत्रण पाने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है।
एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जो लोग पुलिस और समाज के बारे में रचनात्मक सोच रखते हैं उनका नाम पता, मोबाइल नंबर पुलिस की डायरी और कम्प्यूटर में भी होगा। उनके नाम और पता पुलिस विभाग के एक विशेष साफ्टवेयर में दर्ज होगा। आवश्यकता पडने पर फौरन उस गांव की गतिविधि या अन्य कोई भी जानकारी पुलिस को मिल सकेगी। थानों में लगी जन चौपाल में में लोगों को 1090, 1098, 100 जैसे आपातकालीन नम्बरों के बारे में भी किया जागरुक किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी पुलिस ने तैयारी शुरू की है। जन चौपाल में लोगों से संवेदनशील और अति संवेदशील बूथों को बारे में भी जानकारी को अपडेट किया।