{"_id":"5c7c1be8bdec220c1b140fa4","slug":"51551637480-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने 20 हजार के इनामी गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। दुराचार के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया है।
लाइनबाजार थाने में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि लाइनबाजार थाने के इंस्पेक्टर संजीव कुमार मिश्र अपने हमराहियों और सर्विलांस प्रभारी अगमदास के साथ अपराधियों के बारे में आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट दुष्कर्म के मामले में आरोपी 20 हजार का इनामी अभियुक्त राजन कुमार निवासी गरोठन थाना खेतासराय कलीचाबाद तिराहे के पास किसी का इंतजार कर रहा है। इंस्पेटर संजीव कुमार मिश्र पूरे दल बल के साथ कलीचाबाद तिराहे पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजन के खिलाफ सरायख्वाजा, जलालपुर, खेतासराय और लाइनबाजार थाने में केस दर्ज हैं।