{"_id":"5c6da143bdec224e4507f6d1","slug":"51550688579-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य का अपहरण, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्य का अपहरण, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर के टीचर्स कालोनी निवासी एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य का अपहरण करने के मामले में उनके मित्र की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। प्रधानाचार्य के मोबाइल के आधार पर पुलिस उनका लोकेशन पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सपही निवासी प्रधानाचार्य डा. सूरज सिंह (40) अपने ही गांव में यूएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उनकी पत्नी सपना सिंह प्राथमिक विद्यालय रानीपुर मड़ियाहूं में टीचर है। वह अपनी पत्नी के साथ टीचर्स कालोनी मड़ियाहूं में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार को देर शाम अपने दोस्त राजकुमार विश्वकर्मा की दुकान पर आए और कहा कि मैं टीचर्स कालोनी रुम पर संजय शर्मा ग्राम बारीगांव नेवादा के साथ बाइक से जा रहा हूं। कपड़ा बदलकर आता हूं तब बारात चलेंगे। एक घंटे बीतने के बाद उनके दोस्त राजकुमार शर्मा ने फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि रुम से निकल लिया हूं। पाँच मिनट में दुकान पर पहुंच जाते हैं। काफी देर के बाद जब वो नहीं आए तो उनके मित्र व पत्नी सपना सिंह ने काफी खोजबीन किया पर कुछ पता न लगने पर परिजनों की राय पर उनके दोस्त राजकुमार विश्वकर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ मंड़ियाहू अवधेश शुक्ल का कहना है कि दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।