{"_id":"5c2baea4bdec2256b421f57e","slug":"51546366628-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में लगी आग, दो झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस में लगी आग, दो झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी। चंदवक थाने के वीरभानपुर रामगढ़ स्थित बीबीएम इंग्लिश एकेडमी स्कूल परिसर में खड़ी बस में मंगलवार को दोपहर अबूझ हाल में आग लग गई। आग बुझाने में दो लोग झुलस गए । नए साल के मौके पर स्कूल बंद था और परिसर में बच्चे नहीं थे।
मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बीबीएम इंग्लिश एकेडमी परिसर में खड़ी स्कूल बस में अचानक आग लग गयी। लोगों की नजर तब पड़ी जब आग की लपटें उठने लगीं। बस से निकली लपटों से पास में खड़ी टाटा मैजिक में भी आग लग गई। विद्यालय के आसपास के लोगों ने आग की लपटें देख शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के दौरान वीरभानपुर गांव निवासी अजमत अली और रविप्रकाश पांडेय झुलस गए। दोनों का का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रबंधक मालती मिश्रा एवं संचालक काली प्रकाश ने बताया कि नए वर्ष पर विद्यालय में छुट्टी थी। कैसे व किन कारणों से आग लगी पता नहीं चल सका है। बहरहाल इस घटना में एक बस एक मैजिक जल गई और कमरे छत फट गई है।