फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दृष्टिहीन किशोरी के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

दृष्टिहीन किशोरी के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
दृष्टिहीन किशोरी के साथ  दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर शादी समारोह में आये युवक ने घर के बाहर सो रही दृष्टिहीन किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पीटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव निवासी सुरेंद्र राजभर शाहगंज कोतंवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर वैवाहिक समारोह में आया था। बुधवार की रात शादी सम्पन्न होने के बाद रिश्तेदार व पड़ोसी सोने चले गए। रात एक बजे बुआ के पड़ोस की दृष्टिहीन किशोरी (17 साल) अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रही थी। जिस पर युवक की नीयत खराब हो गयी। वहशी युवक ने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed