{"_id":"5cc1fa99bdec224934430418","slug":"41556216473-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रहने की जिद कर ससुराल से मायके पहुंची विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ रहने की जिद कर ससुराल से मायके पहुंची विवाहिता
जफराबाद। शादी के बाद विदा होकर ससुराल गई एक विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिदकर ससुराल से मायके आ गई। इधर विवाहिता के ससुराल से मायके लौटने की भनक लगते ही प्रेमी घर से फरार हो गाया। मायके और ससुराल वालों के बीच पंचायत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 15 दिन पहले केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल में पति के साथ कुछ दिन रहने के बाद विवाहिता ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में पति से बता दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। ससुराल वालों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी तो उसका पति गुरुवार को दोपहर पत्नी को लाकर बेलाव घाट के पास छोड़कर चला गया। विवाहिता मायके पहुंची और अपने आने का कारण परिवार वालों को बता दिया। यह सुनते ही मायके वाले बेचैन हो गए। बात की भनक उसी गांव में रहने वाले उसके प्रेमी को लगी तो वह बवाल बढ़ने के भय से भाग निकला। विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच देर तक पंचायत चली लेकिन विवाहिता ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई तो पंचायत भी बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।