फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सेंध लगाकर जनरल स्टोर से हजारों की चोरी

सेंध लगाकर जनरल स्टोर से हजारों की चोरी

Sat, 13 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सेंध लगाकर जनरल स्टोर से हजारों की चोरी
सिकरारा । स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने एक दुकान में सेंधमारी कर नगदी सहित हजारों का माल पार कर दिया।पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शेरवा बाजार के पूर्वी छोर पर बसन्त लाल जायसवाल तथा उन्ही के परिवार के प्रेम शंकर का सटा हुआ मकान है जिसके सामने वाले कमरों में जनरल स्टोर की दूकान हैं। बकौल बसन्त लाल शनिवार को रोज की तरह जब वह सबेरे 6 बजे अपनी जनरल स्टोर की दूकान खोलने गया तो दूकान के सामान बिखरे पड़े थे। पीछे का दरवाजा भी खुला था। जाँच करने पर पता चला कि कैश बॉक्स में रखा लगभग एक हजार रुपया नकद तथा आलमारियों में रखी लगभग 10 हजार रुपये की प्रसाधन सामग्री चोर उठा ले गये । आस पास के लोगों ने जब मकान के पीछे जाकर देखा तो प्रेम शंकर के मकान की पश्चिमी दीवार में चोरों ने सेंधमारी की थी। गनीमत यह हुई कि उस कमरे से जुड़े अगले कमरे का दरवाजा चोर नहीं खोल पाए। वहां असफल होने पर चोर बसन्त के मकान के पिछले दरवाजे से कुण्डी सरकाकर नगदी और साबुन तेल क्रीम पाउडर जैसी प्रसाधन सामग्री ,सिगरेट आदि उठा ले गए। सूचना पर 100 नम्बर पुलिस मौके का मुआयना किया। घटना की लिखित सूचना थाने पर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed