फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गिट्टी लदा ट्रक सड़क पर पलटा, तीन दूकानें क्षतिग्रस्त

गिट्टी लदा ट्रक सड़क पर पलटा, तीन दूकानें क्षतिग्रस्त

Wed, 26 Dec 2018 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गिट्टी लदा ट्रक सड़क पर पलटा, तीन दूकानें क्षतिग्रस्त
जलालपुर(जौनपुर)। थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार के पास बुधवार को सुबह गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

गिट्टी लदा ट्रक जलालपुर की ओर से थानागद्दी की ओर जा रहा था। ट्रक सुबह करीब छह बजे पराउगंज बाजार के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक को पास देने के चक्कर में चालक ने ट्रक को पटरी पर उतार लिया। इसी दौरान ट्रक का पहिया नाली में चला गया। जिससे अनियंत्रित ट्रक पलट गया। उसकी चपेट में आने से मोनू गुप्ता की मोबाइल की दुकान, छोटे लाल यादव के मिष्ठान भंडार और राजकुमार चौरसिया की पान गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक खलासी को पकड़ लिया । जिस वक्त हादसा हुआ उसी वक्त सड़क से गुजर रहे स्थानीय गांव निवासी प्रदीप मिश्रा अपने बचाव में भागते समय गिरकर जख्मी हो गए। उनका उपचार स्थानीय निजी चिकित्सालय मे कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed