फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमजाल में फंसाकर कोर्ट मैरेज करने वाला युवक फरार

प्रेमजाल में फंसाकर कोर्ट मैरेज करने वाला युवक फरार

Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर कोर्ट मैरेज करने वाला युवक फरार

विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से कोर्ट विवाह करने के बाद उसके गर्भवती होने पर मुंबई में छोड़कर युवक फरार हो गया। युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि युवक के परिजन उसकी दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं। युवती ने जल्द न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केराकत पुलिस हरकत में आयी और आरोपी के घर पर दबिश दी। युवक के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

प्रार्थनापत्र युवती ने कहा कि पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से उसका प्रेम हो गया था। 20 जुलाई 2018 वह उसे मुंबई ले गया। वहां श्रीराम मंदिर में शादी की और फिर बांद्रा में कोर्ट मैरिज किया। वहां किराये के मकान में दोनों साथ रहने लगे। वह गर्भवती हो गयी तो 8 अप्रैल को युवक उससे झूठ बोलकर गांव चला आया। एक सप्ताह पूर्व जब उसे जानकारी हुई कि परिजनों के दबाव में वह दूसरी शादी करने जा रहा है तो वह अपने पति से मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल बंद था। हारकर वह भी मुंबई से गांव आ गई। उसने पति को तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी लेकिन थाने से कोई मदद नहीं मिली। पता चला कि 12 मई उसकी दूसरी शादी होने वाली है और बरात जाएगी। युवती का आरोप है कि जब वह अपने पति के घर परिजनों के साथ गई तो पति के परिजनों ने मार-पीट कर भगा दिया। मौके से ही यूपी 100 को सूचना दी गई लेकिन पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वह थानागद्दी पुलिस चौकी और केराकत थाने पर पहुंची। वहां भी सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। विवाहिता ने चेतावनी दी है कि पुलिस उसे उसके पति से नहीं मिलवाएगी तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed