फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के चौखट पर पहुंची प्रेमिका

शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के चौखट पर पहुंची प्रेमिका

Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के चौखट पर पहुंची प्रेमिका
डोभी। चंदवक बाजार में किराए के मकान में रह रहे एक युवक से शादी का प्रस्ताव लेकर युवती गुरुवार को उसके घर पहुंच गई। पहले तो वहां मारपीट की नौबत आ गई। वह सारी रात दरवाजे पर बैठी रही। अगले दिन गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की और लड़के पक्ष के लोगों को थाने ले गई। जहां देर तक चली पंचायत में तय हुआ कि इस मसले को हल करने के लिए लड़के पक्ष के लोगों को दो सप्ताह का समय दिया जाए। दो सप्ताह बाद भी लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही तो पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी एक शिक्षक चंदवक थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाते हैं। वह परिवार के साथ यहां किराए के एक मकान में रहते हैं। शिक्षक के बेटे की ननिहाल लाइन बाजार क्षेत्र के एक गांव में है। ननिहाल आते जाते ही गांव की एक दूसरी बिरादरी की लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया। लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसका शारीरिक शोषण किया। अब शादी की बात से मुकर रहा है। लड़की गुरुवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करते हुए चौखट पर बैठ गई। आरोप है कि प्रेमी युवक की बहन ने उसकी पिटाई की लेकिन वह हटी नहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की को लिवाकर चंदवक थाने पहुंच गई। आरोपी युवक के पिता को भी थाने बुलाया गया। जहां पंचायत में उन्होंने दो सप्ताह का समय मांगा है। पुलिस ने लड़की को भरोसा दिया है कि अगर दो सप्ताह के भीतर आरोपी पक्ष के लोगों ने शादी का प्रबंध नहीं किया तो लड़की चाहेगी तो उनपर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed