{"_id":"5cae3028bdec22146c224f11","slug":"21554919464-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव, पुलिस कर रही छानबीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव, पुलिस कर रही छानबीन
Thu, 11 Apr 2019 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव में मंगलवार की रात एक छात्र की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। बुधवार को सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वह बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव निवासी शोभनाथ यादव का इकलौता बेटा पवन कुमार यादव (19) सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र था। पवन के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर लालसाहब मिश्र का घर है। लाल साहब सपरिवार मुंबई में रहते हैं। घर पर केवल उनकी वृद्ध मां लालती रहती हैं।
विज्ञापन
पवन पिछले छह महीने से अपने घर पर खाना खाने के बाद सोने के लिए लालती के घर पर चला जाता था। मंगलवार की रात में भी पवन खाना खाकर लालती देवी के घर सोने के लिए गया था। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे किसी ने शोभनाथ को सूचना दी कि पवन कमरे फंदे से झूल गया है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ सुशील कुमार, डाग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने शव को नीचे उतारा गया। तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। गर्दन के पास, हाथ और घुटने के अलावा उसके गुप्तांग में भी चोट के निशान मिले। चोट देखकर परिजनों के अलावा पुलिस भी हत्या की आशंका जताई है।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर सुशील कुमार का कहना है कि मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के चलते उसकी हत्या की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही पता चल सकेगा।