फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   असलहा सटाकर नो ड्यूज पेपर पर करा लिया हस्ताक्षर, केस दर्ज

असलहा सटाकर नो ड्यूज पेपर पर करा लिया हस्ताक्षर, केस दर्ज

Thu, 07 Feb 2019 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
असलहा सटाकर नो ड्यूज पेपर पर करा लिया हस्ताक्षर, केस दर्ज

विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के शांति बिहार कालोनी नईगंज मुरादगंज स्थित राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डा. आरपी ओझा के आवास पर सुबह पौने छह बजे बहुंचे बाइक सवार मनबढ़ों ने असलहे के बल पर प्राचार्य से नोड्यूज पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए । पीड़ित प्राचार्य ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार मनबढ़ फरार हो गए। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में प्राचार्य डा. आरपी ओझा ने कहा है कि सुबह वह आवास के बाहर बाउंड्री के अंदर ग्राउंड में टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे युवक ने गेट खोलवाया। उन्होंने जैसे ही गेट खोला तभी दूसरा व्यक्ति अंदर घुस आया उसने फौरन उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और कहा कि पूर्व प्राचार्य डा. शिव प्रसाद ओझा के अदेय प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करें नहीं तो गोली मार देंगे। उन्हेंने हस्ताक्षर कर दिए। पेपर लेकर बाइक सवार मनबढ़ जैसे ही पीछे मुड़े तभी उन्होंने फोन डायल 100 पर कर घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो वे फरार हो चुके थे। पुलिस ने प्राचार्य की तहरीर पर डा. शिव प्रसाद ओझा, सुरेंद्र त्रिपाठी व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही पूविवि शिक्षक सघ जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. समरबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला, राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, अध्यक्ष राज डिग्री कालेज शिक्षक संघ, अभय प्रताप सिंह महामंत्री, मनोज वत्स और डॉ. मयानन्द उपाध्याय आदि प्राचार्य के आवास पर पहुंच गए। सीओसिटी नृपेंद्र का कहना है कि प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed