{"_id":"5c1939b8bdec225720124407","slug":"21545157048-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की वजह कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुनना बताया जा रहा है। युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उदियासन गांव निवासी सलीम पुत्र जलालुद्दीन 23 वर्ष मंगलवार की शाम को कान में मोबाइल का ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान शाम 5.45 पर औड़िहार से जौनपुर के लिए जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन का चालक लगातार हार्न बजा रहा था, लेकिन सलीम को गाने सुनने की वजह से सुनाई नहीं दिया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।