फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ों ने बारातियों पर बोला हमला, छह घायल

मनबढ़ों ने बारातियों पर बोला हमला, छह घायल

Sun, 21 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने बारातियों पर बोला हमला, छह घायल
खेतासराय। स्थानीय कस्बे के डोभी वार्ड में शनिवार की रात डीजे की धुन पर नाचते गाते जा रहे बारातियों की भीड़ से बाइक लेकर गुजरने की जिद पर विवाद हो गया। ईंट-पत्थर और हाकी डंडे से लैस मनबढ़ों ने बरातियों पर हमला कर दिया। इससे दूल्हे के भाई और दुल्हन की मां समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी मनबढ़ों ने पथराव कर दिया जिससे पुुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। तनाव को देखते हुए कस्बे में सर्किल के सभी थानों की फोर्स और पीएसी की तैनाती कर दी गई। देर रात को डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने 16 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खेतासराय कस्बे के डोभी वार्ड निवासी राजेश यादव की पुत्री की शादी थी। शनिवार को आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के डारीडीहां गांव से बारात आयी थी। रात में करीब 10:30 बजे डीजे की धुन पर थिरकते हुए बराती द्वारपूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार मुहल्ले के दो युवक पहुंचे और वे बारातियों की भीड़ के बीच से ही बाइक लेकर जा रहे थे। इसी बात पर बरातियंों से विवाद हो गया। बाइक सवार युवक लौटकर घर चले गए और थोड़ी ही देर में 15 से 20 की संख्या में हाकी, डंडा और ईंट-पत्थर से लैस युवक पहुंचे और बारातियों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। उन्होंने राजेश यादव के मकान पर भी पथराव कर दिया। रथ और बारातियों के कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर सर्किल के अन्य थानों से फोर्स और सीओ शाहगंज, एसडीएम राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी फरार हो गए। रात में करीब डेढ़ बजे डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की सुरक्षा में शादी की रस्म हुई। राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने 16 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जौनपुर। पथराव में गंभीर रूप से घायल दूल्हे के भाई विनोद यादव (28) निवासी डारीडीहां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि डोभी निवासी राधेश्याम सोनकर (32), डोभी वार्ड निवासी हरीराम, रामजीत, गजराज, वीरेंद्र, दूल्हन की मां सुनीता, फिरता देवी, विशाल, सर्वेश के अलावा ठकठौलिया निवासी सावित्री, सोंधी निवासी रतन यादव का इलाज पीएचसी पर कराया गया। घटना में दूसरे पक्ष के गुफरान व खालिद निवासी डोभी को भी चोट आई है। जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि खेतासराय के डोभी वार्ड में एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed