{"_id":"5c840aefbdec2214422f9d1b","slug":"201552157423-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर कराया जा रहा निर्माण कार्य रुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर कराया जा रहा निर्माण कार्य रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई क्षेत्र के सेमरी ग्राम सभा की जमीन पर नागरिक इंटर कालेज द्वारा कराए जा रहे निर्माण को शनिवार को जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने रोक दिया। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर रहा है।
नागरिक इंटर कालेज जंघई बगल के सेमरी गांव की ग्राम सभा की भूमि पर शनिवार को पिलर बनवा रहा था। सेमरी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने पहुंच कर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को हटवा दिया। आरोप लगाया कि सेमरी गांव सभा की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। कुछ साल पहले भी निर्माण कराया जा रहा था तब राजस्व टीम ने नापी कराई थी। फिर कालेज प्रशासन गांव सभा की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंन इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी मछलीशहर से करके जिलाधिकारी जौनपुर से शिकायत की है। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट मछलीशहर सत्य प्रकाश का कहना है की जिला पंचायत सदस्य द्वारा शिकायत पर निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है ।तहसीलदार व कानून गो को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।