फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रैक्टर से टकराकर मकान में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 11 घायल

ट्रैक्टर से टकराकर मकान में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 11 घायल

Sun, 23 Dec 2018 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराकर मकान में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 11 घायल
डोभी। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के पास शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे यात्रयिों से भरी रोडवेज बस ट्रैक्टर से टकराकर मकान में घुस गई। बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भती कराया गया है। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ से वाराणसी जा रही रोडवेज बस रात में करीब सवा नौ बजे चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के पास पहुंची थी तभी सामने से आरहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर से टकराकर बस सड़क किनारे स्थित अवधराज सिंह के मकान में घुस गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही गांव निवासी 34 वर्षीय नीतेश पुत्र स्वर्गीय राजकुमार श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कुंदन (02) पुत्र उपेन्द्र निवासी भोजुबीर, राहुल गुप्ता (23) पुत्र श्रीप्रकाश निवासी अतरौलिया आजमगढ़, अखिलेश् ा(32) पुत्र जगन्नाथ साहू निवासी खरिहानी आजमगढ़, विमल कुमार गुप्ता (26) पुत्र संतोष गुप्ता अतरौलिया आजमगढ़, सरिता (28) पत्नी सुनील निवासी त्रिपोली आंबेडकर नगर, सुनील (28) पुत्र लालता निवासी मक्खनपुर आंबेडकर नगर, गोपाल (30) पुत्र बसंत निवासी रामनगर वाराणसी, अंशु विश्वकर्मा (20) पुत्र रामकरन अतरौलिया आजमगढ़, सोलिना (30) पत्नी उपेंद्र निवासी भोजूबीर वाराणसी को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में मकान मालिक अवधराज सिंह (76) को भी चोट आई है। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के वक्त अवधराज सिंह घर के बरामदे में अलाव ताप रहे थे तभी अचानक बस ट्रैक्टर से टकराते हुए मकान में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed