फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ता15 दिन तक न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

अधिवक्ता15 दिन तक न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

Thu, 25 Apr 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता15 दिन तक न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ताओं ने अनवरत 15 दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। लोक सभा चुनाव को मद्देनजर अधिवक्ताओं ने यह फैसला लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं की बैठक कहा कि लोक सभा चुनाव के कारण अधिकारियों,कर्मचारियों की व्यस्तता रहेगी। जिसके कारण न्यायिक प्रक्रिया बाधित रहेगी। इसके साथ ही अधिवक्ता भी किसी न किसी दल से जुड़े होने के कारण व्यस्त रहेंगे । वादकारी भी रबी की फसल की कटाई,मडाई में व्यस्त होने के कारण उपस्थिति नगण्य है। ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि 25 अप्रैल से 10 मई तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सभी न्यायालयों में 15 दिनों तक न्यालीय कार्य ठप्प रहेंगे । बैठक में दिनेश चन्द्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, केदार नाथ यादव, महामंत्री संजीव चौधरी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, यज्ञ नरायन सिंह, प्रेम चन्द्र विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद विन्द आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed