फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से की ठगी

नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से की ठगी

Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से की ठगी

विज्ञापन
शाहगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को थाने ले आई। जहां कार्रवाई के बजाय सुलह समझौता करा दिया गया। आरोपी महिला ने रुपये लौटाने के लिए एक महीने का वक्त लिया है। आरोप है कि कम्पयूटर प्रशिक्षण देकर उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर 12 हजार छह सौ रुपये लिए गए। जबकि कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के बजाय उनसे उनके विभिन्न कंपनियों के उत्पाद बाजार में बेचने और कंपनी में और महिलाओं को जोडने का दबाव बनाया जा रहा है।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सबाजपुर पलिया अदाई निवासी प्रीति यादव ने शाहगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चूड़ी मोहल्ले में स्मार्ट वैल्यू प्रोडक्ट एंड सर्विस लिमिटेड नाम से कार्यालय है। इस कार्यालय की संचालिका ने पूजा कुमारी ने उन्हें पीएम रोजगार योजना के तहत नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 12 हजार 600 रुपये लिए। पहले उन्हें कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने का भरोसा दिया गया लेकिन जब पैसे दे दिए तो उन्हें कंपनी का सामान बाजार में बेचने के लिए पकड़ा दिया गया। अन्य युवतियों को भी कंपनी से जोडने का दबाव बनाया जाने लगा। वह सामान बेचने से इनकार कर दी और अपना रुपया वापस मांगने लगी तो कंपनी की संचालिका ने धमकी दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को कंपनी की संचालिका और मौके पर मौजूद अन्य युवतियों को भी थाने ले आई। थाने आने पर चार अन्य युवतियों ने भी यही आरोप लगाए और रुपये दिलाने की मांग करने लगी। लेकिन पुलिस ने संचालिका के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उनके रुपये लौटाने को कहा। इसपर संचालिका ने एक महीने का वक्त लिया कहा कि एक माह बाद रुपये लौटा देंगे। इसी बात पर पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed