{"_id":"5c8a9b88bdec2214367b6cd6","slug":"191552587656-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद मुल्जिम व सरकारी डाक्टरों की मिलीभगत से फर्जी मेडिकल तैयार करने के आरोप में डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई निर्देश दिया है। आरोप है कि आठ फरवरी को गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा लीपापोती कर डाक्टरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक पक्ष ने सरकारी डाक्टरों की मिलीभगत से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। थाना क्षेत्र के नाहरपुर निवासी अजब नारायण पटेल ने डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 9 जनवरी को विपक्षी संजय कुमार दुबे से कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पक्ष सीएचसी महराजगंज से मेडिकल कराकर जिला अस्पताल रेफर हुए थे। 9 जनवरी को सीएचसी की मेडिकल रिपोर्ट में संजय को तीन चोटें दर्शाई गयी थी। जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के रिपोर्ट से भी होती है। लेकिन विपक्षी ने जिला अस्पताल व सीएचसी के डॉक्टरों व कर्मचारियों को दबाव में लेकर 9 जनवरी की मूल मेडिकल रिपोर्ट में फर्जी व कूटरचित ढंग से गंभीर चोटें दर्शा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।