{"_id":"5c74311fbdec2273923c3080","slug":"191551118623-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित नयेपुरा बस्ती के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा महिला के पति समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गर्भस्थ शिशु मां से तीन फीट दूर जा गिरा। दोनों के शव बीच सड़क पर होने के चलते जाम लग गया। पुलिस ने शव हटवाकर एक घंटे बाद यातायात बहाल करवाया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज अहिरौली निवासी सुनील गौतम (30) अपनी पत्नी शकुंतला (28) के साथ कहीं गया था। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शाम को करीब सात बजे बाईपास नयेपुरा बस्ती के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहा ट्रक एक ठेला चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया। ट्रक ठेला से टकराते हुए बाइक के पीछे से भिड़ गया। जिसे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके गर्भ में पल रहा शिशु करीब तीन फीट दूर जाकर किया। बाइक चालक सुनील और ठेला चालक मिर्दहा मोहल्ला निवासी नर्सिंह खरवार (40) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सुनील की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।