फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में महिला की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में महिला की मौत, चार घायल

Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास रविवार को दोपहर आटो रिक्शा पलटने से उसमें सवार महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। अन्य हादसों में भी दो लोग घायल हुए हैं।
सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर बाजार के पास शाहगंज की तरफ से सूरापुर की तरफ जा रही आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो में सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंद्रावती पत्नी बंशराज (55) निवासी इब्राहिमपुर थाना पवई आजमगढ़ की मौत हो गयी, जबकि बबुना पत्नी देवनारायण (60), कुमारी लिया पुत्री राजेश पाल (13) घायल हो गयी। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक राम अवधपाल अपने निजी टेम्पो से लोगों को लेकर सुल्तानपुर जिले के भुक्तीपुर गांव में रिश्तेदार के घर जा रहा था।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरौड़ा गांव निवासी सुरसत्ती देवी (36) अपने पति रामधारी के साथ बाइक से खुटहन स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थी। कौडिय़ां चौराहे के समीप पहुंची जहां जीप ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसकी चपेट में आकर महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। वहीं उसका पति बाल-बाल बच गया। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चितवार गांव निवासी अनुज (15) सब्जी लेने टेकारडीह चौराहे पर आया था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सुनील पटेल की साइकिल की दुकान में घुस गई ।जिससे दुकान के सामने लगा टीन शेड व दुकान में रखा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बाजार वासियों ने वाहन चालक सहित वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं पहुंचाया गया ।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed