फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छत से उतरकर फरार हुआ प्रेमी , पुलिस ने पिता का किया चालान

छत से उतरकर फरार हुआ प्रेमी , पुलिस ने पिता का किया चालान

Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
छत से उतरकर फरार हुआ प्रेमी , पुलिस ने पिता का किया चालान

विज्ञापन
जौनपुर। प्रेमिका से निकाह कराने की जिद और घर वालों से एक लाख रुपये की मांग को लेकर सोमवार को मकान की छत पर चढ़कर बखेड़ा खड़ा करने वाला युवक देर रात छत से उतरा और फरार हो गया। सुबह पुलिस युवक के पिता को हिरासत में ले लिया और शांति भंग के आरोप में केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक को उसके पिता ने ही घर से भगा दिया।

नईगंज मुहल्ले में निवासी अमन उर्फ राजा (23) ई-रिक्शा चलाता है। शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की लड़की से उसका एकतरफा प्रेम है। लड़की से शादी कराने और परिवार वालों से एक लाख रुपये की मांग को लेकर सोमवार को सुबह नौ बजे वह घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। अपनी दो बहन और एक छोटे भाई को लेकर मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गया। छत पर ही उसने हंगामा शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर अपनी चार साल की छोटी बहन को छत से नीचे फेंकने की धमकी देने लगा। इसकी खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे तो उनपर भी पथराव कर दिया। पुलिस भी असहाय बनी रही। रात में करीब नौ बजे पुलिस भी चली गई और सन्नाटा पसर गया तो वह छत से नीचे उतरा और फरार हो गया। सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवक घर पर नहीं है। वह रात में ही फरार हो गया। युवक को भगाने के आरोप में पुलिस उसके पिता को थाने ले गई और उसके खिलाफ शांति भंग के आरोप में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि रात में युवक छत से नीचे उतरकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed