{"_id":"5c212958bdec2256d571836d","slug":"191545677144-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु छोडने के विवाद पर लहराया असलहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु छोडने के विवाद पर लहराया असलहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सखोई गांव में गोमती नदी के किनारे स्थित जंगल में छुट्टा पशु ले जाकर छोडने ने को लेकर विवाद हो गया। छुट्टा पशु लेकर पहुंचे महिला और उसके साथ किशोर से गांव के लोगों ने कहासुनी कर ली। बाद में बाइक पर सवार होकर पहुंचे मनबढ़ों ने असलहा लहराया और दो लोगों की पिटाई कर दी।
सोमवार को दोपहर में एक महिला दो दो लड़कों के साथ सखोई गांव में छुट्टा पशु छोडने आई थी । जिसपर गांव के किसी ने विरोध किया। इसी बात पर कहासुनी हो गई। शाम को 5 बजे दो बाइक पर सवार छह लोग असलहे के साथ सखोई गांव निवासी दीपचंद गौतम के घर पर पहुंच गए और दीपचंद गौतम तथा विपिन कुमार को मारने पीटने लगे ।दीपचन्द ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुटने लगे। गांव के लोगों को एकत्र होते देख मनबढ़ असलहा लहराते हुए बेलांव की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन मनबढ़ों का पता नहीं चला।