फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हाईवे के किनारे मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका

हाईवे के किनारे मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 28 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव के पास जौनपुर-रायबरेली हाईवे के किनारे बुधवार को सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। जेब से मिले फोन नंबर से उसकी शिनाख्त मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लरियाना गांव निवासी बाली हरवार (30) पुत्र कल्लू हरवार के रूप में हुई है। वह सीमेंट लदा ट्रक लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुआ था। सीमेंट लदा ट्रक शव से पांच सौ मीटर दूर ढाबे पर मिला। घटना की सूचना पर परिजन मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस सड़क हादसे में मौत मानकर घटना की छानबीन में जुटी है।
छाछो गांव के लोगों ने हाईवे किनारे पड़े युवक को देखा तो उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। हाथ और पैर में भी चोट थे। गंभीर चोट होने के बाद भी शव के आस पास जमीन पर खून नहीं गिरा था। इससे आशंका जताई गई कि उसकी कहीं और हत्या कर बदमाशों ने शव यहां फेंक दिया होगा। सूचना पर डायल 100 और कोतवाली से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेब की तलाशी ली तो उसके पास से 920 रुपये और कागजात मिले। जिसपर मिले मोबाइल नंबर से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक ट्रक मालिक प्रदीप जैन ने फोन पर बताया कि मृतक ट्रक चालक था। वह होली के दिन से उनका ट्रक चलाना शुरू किया था। ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया कि वह सतना से सीमेंट लादकर जौनपुर में फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी गायत्री कंस्ट्रक्शन के सीहीपुर डिपो के लिए चला था। सीओ मछलीशहर विजय कुमार सिंह का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी।
विज्ञापन


ढाबे पर ट्रक खड़ाकर रात में कहा घूम रहा था चालक
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव के पास हाईवे के किनारे मिले युवक के शव के मामले में पुलिस भले ही हादसा मान रही है। लेकिन पुलिस का दावा लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि ट्रक चालक की मौत सड़क हादसे में हुई है। लेकिन ट्रक घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर ढाबे पर खड़ाकर चालक रात में हाईवे पर पैदल क्यों टहल रहा था इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान के बाद भी मौके पर खून न मिलना भी पुलिस के दावे पर सवाल खड़ा करता है। अगर हादसा ही हुआ तो पास में ही आस पास के लोगों को हादसे की भनक क्यों नहीं लगी। सीमेंट लदे ट्रक पर कोई खलासी था या नहीं पुलिस के पास इसकी जानकारी नहीं है। बहरहाल पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मृतक के परिजन मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वे गुरुवार को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed