{"_id":"5c5c2837bdec22089f03b715","slug":"181549543479-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने शाही पुल से गोमती में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने शाही पुल से गोमती में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शाही पुल से बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक विवाहिता ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ला निवासी मनीष मौर्य की पत्नी काजल मौर्या (24) परिवार में किसी बात से क्षुब्ध होकर सुबह अपने दो वर्ष के बच्चे को साथ लेकर घर से निकली थी। शाहीपुल पर पहुंचकर महिला ने मोबाइल फोन देकर बच्चे को बैठा दिया और देखते ही देखते रेलिंग से नदी में छलांग लगा दी। हनुमान घाट पर पुल के पास नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने नदी में डूब रही महिला को बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मछुआरों ने जब महिला को निकालकर नदी से बाहर किया तो वह चिल्लाती रही कि उसे मरना है उसे छोड़ दें। मछुआरा संजय निषाद, गोलू निषाद, इंद्र निषाद ने दो नाव की मदद से महिला को को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने महिला को घर पहुंचाया।