फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जल कुंभी भरे तालाब में फंसे पूर्व प्रधानाचार्य को निकाला

जल कुंभी भरे तालाब में फंसे पूर्व प्रधानाचार्य को निकाला

Wed, 06 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जल कुंभी भरे तालाब में फंसे पूर्व प्रधानाचार्य को  निकाला

विज्ञापन
खेतासराय। नगर के ऋषि तालाब पर लघुशंका करने गए एक पूर्व प्रधानाचार्य मंगलवार को जलकुंभी से भरे तालाब में फंस गए। स्थानीय लोगों के काफी प्रयास से उन्हें जल कुंभी भरे तालाब से बाहर निकाला। मंगलवार को आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थानान्तर्गत पकरौल गांव निवासी व क्षेत्र के जैगहां स्थित एक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर सिंह खेतासराय बाजार आये थे। दोपहर में वह खुटहन रोड पर स्थित ऋषि तालाब के पास लघुशंका के लिए गये थे। इस दौरान जलकुंभी सुखा देख वह जमीन समझ कमर भर पानी में चले गये। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग बचाव के लिए जुट गये। रस्सी के सहारे उन्हें जलकुंभी भरे तालाब से सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed