फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छह घरों से नकदी व जेवरात समेत 13 लाख की चोरी

छह घरों से नकदी व जेवरात समेत 13 लाख की चोरी

Tue, 22 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
छह घरों से नकदी व जेवरात समेत 13 लाख की चोरी
खेतासराय/शाहगंज। जिले के खेतासराय और शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रविवार की रात चोरों ने छह घरों से पांच लाख नकदी समेत 13 लाख का माल पार कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

खेतासराय नगर के गोला बाजार वार्ड स्थित आदर्श कालोनी निवासी फैजान अहमद अपने पूरे परिवार के साथ रविवार को किसी बीमार रिश्तेदार को देखने सरकी केराकत गए थे। घर में ताला बंद था। रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखी उसकी बेटी रिजवाना के गहने और घर में अनवार और उनकी पत्नी के हज पर जाने के लिए रखे पांच लाख नकदी उठा ले गए। इसी कालोनी में रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी जावेद के घर में छत पर लगी आंगन प्लेट खोलकर घुसे चोरों ने गहने, बर्तन उठा ले गए। जावेद अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी मकान से सटा पुरानी बाजार निवासी कांग्रेस की महिला नेता मनीषा सोनी के नव निर्मित आवास से कपड़े और 17 हजार नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। एक संदिग्ध युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, शाहगंज कस्बे में आजमगढ़ मार्ग स्थित पाकीजा आइस फैक्ट्री के निकट रियाज अहमद के घर के सामने खड़ी उनकी पिकअप चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। छभवां गांव निवासी संत कुमार प्रजापति के मकान में सेंध लगाकर चोरों ने चार हजार नकदी, मोबाइल, समेत आलमारी में रखे जेवरात समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। इसी गांव में जयप्रकाश सिंह और ओमप्रकाश के मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात चुरा ले गए। पड़ोसी महावीर यादव के मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed